राष्ट्रपति मुर्मु ने दशहरा समारोह में हुईं शामिल

नयी दिल्ली 02 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजयादशमी के पर्व पर गुरूवार को राजधानी के परेड ग्राउंड मैदान में आयोजित रामलीला समारोह में भाग लिया और लोगों को विजयादशमी की बधाई दी।

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताते हुए कहा कि पहलगाम हमले के बाद हुआ ऑपरेशन सिंदूर भी इसी तरह बुराई पर अच्छाई की जीत है। उन्होंने कहा कि हम हर साल रावण जलाते हैं लेकिन हर साल रावण फिर जीवित हो जाता है।
राष्ट्रपति ने कहा कि हमें अपने भीतर के रावण को दोबारा आने से रोकना होगा। उन्होंने सभी से निवेदन किया कि वे अपने भीतर की बुराई को खत्म करें और अच्छाई को बढ़ावा दें। श्रीमती मुर्मु ने प्रतीकात्मक तौर पर तीर चलाकर बुराई के प्रतीक रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया
इससे पहले रामलीला आयोजन स्थल पर पहुंचने पर धार्मिक रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। श्रीमती मुर्मु ने रामलीला में प्रभु श्री राम तथा लक्ष्मण और अन्य पात्रों को तिलक लगाया और आरती की। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद थीं।
गौरतलब है कि यह रामलीला कमेटी 1924 में बनी थी और वह बीते सौ सालों से रामलीला का मंचन करती आ रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास