देवरिया में पुलिस महकमे में किया गया फेरबदल
देवरिया, 14 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए रविवार की देर रात पुलिस महकमे में 27 पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव सुमन ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया है। उप निरीक्षक दिनेश मिश्रा को खुखुंदू थाने का थानाध्यक्ष बनाया है तो खुखुंदू थानाध्यक्ष रहे निरीक्षक कल्याण सिंह सागर को रुद्रपुर का बनाया गया कोतवाल बनाया गया है। वहीं निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, मीडिया सेल प्रभारी बनाये गये हैं।थानाध्यक्ष लार रहे महेंद्र चतुर्वेदी को सलेमपुर कोतवाली की जिम्मेदारी मिली है।प्रवक्ता ने बताया कि थानाध्यक्ष बरहज राहुल सिंह को वहां से हटाते हुए गौरी बाजार थाने की जिम्मेदारी दी गई है जबकि गौरी बाजार थाने के थानेदार रंजीत भदौरिया को लाइन हाजिर किया गया है जबकि निरीक्षक गोरखनाथ सरोज को बनकटा थाने की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक के पीआरओ डॉ.महेंद्र कुमार श्रीरामपुर थाने के थानेदार बनाये गये हैं। अजय कुमार पाण्डेय को साईबर थाना से एकौना का थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह से दो पुलिस क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें