न्यायमूर्ति गवई से बात की मोदी ने कहा, इस तरह के कृत्य की समाज में कोई जगह नहीं

न्यायमूर्ति गवई से बात की मोदी ने कहा, इस तरह के कृत्य की समाज में कोई जगह नहीं

नयी दिल्ली 06 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवईपर हमले को निंदनीय करार देते हुए कहा है कि इस तरह के कृत्योंं की भारतीय समाज में कोई जगह नहीं है।

श्री मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, " भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति बी आर गवई जी से बात की। आज सुबह सुप्रीम कोर्ट परिसर में उन पर हुए हमले से हर भारतीय क्षुब्ध है। हमारे समाज में ऐसे निंदनीय कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है। यह अत्यंत निंदनीय है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने न्यायमूर्ति गवई के धैर्य की सराहना करते हुए कहा कि इससे न्याय के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का पता चलता है।

श्री मोदी ने कहा , " ऐसी स्थिति में न्यायमूर्ति गवई द्वारा प्रदर्शित धैर्य की मैं सराहना करता हूँ। यह न्याय के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और हमारे संविधान की भावना को मज़बूत करने को दर्शाता है।"

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय में सोमवार सुबह एक असामान्य घटनाक्रम में वकील की पोशाक पहने एक व्यक्ति ने अदालती कार्यवाही के दौरान न्यायमूर्ति गवई पर कथित रूप से कोई वस्तु फेंकने की कोशिश की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास