गंगा जल संरक्षण के लिए जन जागरूकता आवश्यक: डॉ दिनेश गौतम
इस अवसर पर प्रयागराज जय श्री महाकाल सेवा ट्रस्ट गंगा आरती स्थल नैनी अरैल के तत्वाधान मे दशहरा महोत्सव कार्यक्रम क़ो बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए डॉ दिनेश कुमार गौतम ने कहा कि गंगा स्वक्षता के बिना मानव जीवन की परिकल्पना अधूरी है।
विशेष अतिथि के रूप मे पूर्व अपर महाअधिवक्ता नीरज त्रिपाठी ने कहा भाजपा सरकार अधिवक्ताओं के हित और गंगा की अविरलता और स्वछता के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार काम क़र रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जैसी कोई और पार्टी की सरकार नहीं थी, न होगी। उन्होंने बार काउंसिल के अध्यक्ष के रूप मे अमरेंद्र नाथ सिंह द्वारा किये गए कार्यों की सरहना भी किया| उन्होंने आने वाली नये पीढ़ी के अधिवक्ताओं क़ो आदर्श वकील बनने का सन्देश दिया।
मुख्य प्रतिरक्षा अधिवक्ता विकास गुप्ता (डीएलएसए) ने कहा की, आज सुलभ न्याय के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिस प्रकार गरीबो क़ो निःशुल्क सुलभ न्याय देने का शानदार कार्य कर रही है, उसी तरह से गंगा क़ो भी स्वछ रखेगी। आज की पीढ़ी के अधिवक्ता भी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान क़र रहे है यह गर्व का विषय है ऐसे अधिवक्ताओं, समाज सेवियों क़ो समय समय पर सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाना चाहिए।
इस अवसर पर भुवनेश्वर तिवारी, गिरजा शंकर द्विवेदी, प्रमोद सिंह नीरज अधिवक्ता , पंकज सिंह अधिवक्ता, रितम्भरा मिश्रा, रवि सोनकर गोलू, मनोज पाण्डेय, त्रिलोकी यादव शरद मालवीय, अखिलेश प्रताप सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, ब्रिज बिहारी, डीडी मिश्रा संयुक्त मंत्री आदि लोग कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें