रोडवेज चालक हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने धूमनगंज कोतवाल को किया निलंबित

प्रयागराज , (दिनेश तिवारी ) उत्तर प्रदेश मे प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में रोडवेज चालक रावेंद्र कुमार उर्फ मुन्नू (40) की हत्या के मामले में पुलिस कमिश्नर ने धूमनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ राय को निलंबित कर दिया है। इससे पहले ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज राजेश चौबे को पहले ही निलंबित किया जा चुका है |

पुलिस सूत्रों ने बताया कि धूमनगंज थाना प्रभारी के निलंबन के साथ ही हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के ऊपर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है।  इस मामले में ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज राजेश चौबे को पहले ही निलंबित किया जा चुका है | पुलिस कमिश्नर प्रयागराज ने  मामले कि समीक्षा बैठक के बाद  यह बड़ा  फैसला लिया है | आरोप है कि घटना से पहले  की बार पुलिस को सिकायत कि थी  लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई | परंभिक जाँच मे  लापरवाही सामने आने पर  धूमनगंज थाना प्रभारी को निलंबित कर विभागीय जाँच भी सुरू कर दी गई है |

पुलिस ने धूमनगंज थाना क्षेत्र के गांव नीमसराय निवासी रोडवेज चालक रावेंद्र कुमार उर्फ मुन्नू कि   हत्या के आरोप में सात आरोपी नामजद किए गए हैं। जिसमें हसनैन अहमद, नुरैन अहमद, अली अहमद, कामरान, इरफान, हुसैन, कैफ शामिल है। इसमें हसनैन और नुरैन सगे भाई हैं। उनके ऊपर  25- 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है | पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिया है कि  किसी भी आरोपी को पनाह देने या छिपाने वालों को के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी |

उन्होंने बताया कि हत्या ले शामिल आरोपियों कि गिरफ़्तारी के लिए  सात विमे गठित कि गई है |

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा |

गौरतलब है कि मुंडेरा चुंगी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को गालीगलॉज के bad विवाद में पत्थरबाजी कर रोडवेज चालक रावेंद्र कुमार उर्फ मुन्नू (40) की हत्या कर दी गई थी। हमलावर मौके से फरार हो गए थे । हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया था। मौके पर पहुंचे डीसीपी ने हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर किसी तरह मामला शांत कराया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास