प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मुस्लिमों को पाकिस्तान भेजने की अपील: फलाहारी महाराज

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी)  मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी  महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर हिंदुस्तान के सभी मुसलमानों को पाकिस्तान भेजने की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहल करें और पाकिस्तान से सभी सनातनी भाइयों को हिंदुस्तान बुलाया जाने की अपील किया है |

फलाहारी  महाराज ने अपने पत्र मे लिखा है कि  जिस समय हिंदुस्तान से पाकिस्तान का विभाजन हुआ था, तब विभाजन में मुस्लिमों को पाकिस्तान और हिंदुओं को हिंदुस्तान दिया था, लेकिन उस समय के नेताओं की कुछ कमियां रह गई थी ,उन कमियां की वजह से सनातनियों को और भारत सरकार को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है । आए दिन मुस्लिम कट्टरपंथी लोग दंगा फसाद और तमाम तरह के जिहाद करते रहते हैं|

उन्होंने कहा कि हमारे कई प्राचीन मठमंदिरों पर भी अभी तक यह लोग कब्जा जमाए बैठे हैं|  भारतीय फौज भी देश की सीमा पर आतंकवाद से लड़ाई लड़ रही है | पाकिस्तान में भी हमारे सनातनी भाइयों पर अत्याचार हो रहे है| उन्होंने बताया कि  इस समय केवल (आप) प्रधानमंत्री मोदी के  नेतृत्व में भारत एक मजबूत राष्ट्र है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत स्थान रखता है ।

उन्होंने अनुरोध किया है कि  हिंदुस्तान के सभी मुसलमानों को पाकिस्तान भेजने की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहल करें और पाकिस्तान से सभी सनातनी भाइयों को हिंदुस्तान बुलाया जाए, जिससे हिंदुस्तान में कट्टरवाद, आतंकवाद और तमाम तरह के जिहादों से मुक्ति मिलेगी| उन्होंने कहा कि आतंकवाद की वजह से सीमा पर अरबों रुपए खर्च होने से बचेंगे एवं हमारे मठ मंदिर भी आजाद हो जाएंगे|  बागेश्वर महाराज सहित सभी सनातनियों का हिंदू राष्ट्र का सपना साकार होगा और भारत विश्व गुरु बन जाएगा ।


   गौरतलब है कि यह वही  फलाहारी महाराज हैं जिन्होंने कई वर्ष पहले संकल्प लिया था कि जब तक मथुरा मंदिर से मस्जिद नहीं हटेगी , तब तक भोजन नहीं करेंगे , और यह उच्च और उच्चतम न्यायलय में भी नंगे पैर ही सुनवाई के लिए जाते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास