प्रभु श्रीराम को समर्पित था दक्षिण भारतीय संगीतज्ञों का संपूर्ण जीवन : सीतारमण

अयोध्या 08 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि दक्षिण भारतीय संगीतज्ञों को संपूर्ण जीवन विष्णुवतार भगवान श्रीराम को समर्पित रहा है।

उन्होने कहा कि दक्षिण भारत के हर घर में राम है। केरल के हर घर में आषाढ़ माह में बाल्मिकी रामायण का परिवार के सभी सदस्य नित्य पाठ करते हैं। महास्वामी पुरंदर दास, स्वामी त्यागराज और अरुणाचल कवि का संपूर्ण जीवन प्रभु श्रीराम को समर्पित था। दक्षिण भारत की संस्कृति में राम रचे बसे हैं।
सीतारमण ने कहा कि खम्भ रामायणम एवं मोल्ला रामायणम इसके अनुपम उदाहरण हैं। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के संत परंपरा को संगीत और भक्ति के माध्यम से इन तीनों महापुरुषों ने रामभक्ति को जीवंत किया। छह सौ वर्ष बीत जाने के बाद भी आज भी लोगों के दिल में पुरंदर दास, त्यागराज और अरुणाचल कवि जीवित हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन एक भारत श्रेष्ठ भारत का आज का समारोह अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी तमिल संगमम की शुरुआत कर उत्तर और दक्षिण की संस्कृति एवं संस्कार को एक दूसरे को समझने और जानने का अवसर दिया। उन्होने कहा कि प्रभु श्रीराम के चरणों में दक्षिण भारतीय संगीतज्ञों की प्रतिमाओं की स्थापना, प्रभु श्रीराम का इन संत आत्माओं को आशीर्वाद है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास