विशेष गहन पुनरीक्षण से मतदाता सूची से हटेंगे फर्जी वोटर : ब्रजेश पाठक
वाराणसी, 28 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर कहा कि चुनाव आयोग द्वारा 12 राज्यों में इस प्रक्रिया से फर्जी मतदाताओं की पहचान होगी, जिन्होंने गलत दस्तावेज लगाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करा लिया है, उसे भारत निर्वाचन आयोग दुरुस्त कर रहा है। इसलिए विपक्ष की आपत्ति विधि-सम्मत नहीं है।
उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश का विकास किसी से छिपा नहीं है। प्रदेश विकास के मामले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। डिम्पल यादव के दहशत वाले बयान पर श्री पाठक ने कहा कि दहशत और समाजवादी पार्टी दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं।
श्री पाठक ने कहा कि विपक्ष को पता चल गया है कि राहुल गांधी के चेहरे पर बिहार में वोट नहीं मिलने वाले हैं। इसलिए वे अब बिहार नहीं जा रहे हैं। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए की सरकार प्रचंड बहुमत से बनने जा रही है।
.jpeg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें