सुमही गांव में उगते सूर्य देव को अर्घ देकर छठ व्रत का समापन किया गया

कौड़ीराम/ गोरखपुर( दुर्गेश मिश्र)। कौड़ीराम  सहित सुमही एवं पलहपुर आदि गांवो  में उगते सूर्य को अर्घ देने के साथ ही मंगलवार को तीन दिवसीय छठ महापर्व का पूर्ण समापन हो गया। जैसे ही सूर्य देव की लालिमा दिखाई दी सैकड़ो व्रती श्रद्धालु जल में खड़े होकर अर्घ अर्पित करने लगे। यह दृश्य श्रद्धा और आस्था का ऐसा संगम था जिसे देखकर हर कोई मंत्र मुग्ध हो उठा। घाट और तालाब के किनारे छठी मैया के जयकारों तथा पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया। तड़के 4:00 बजे से ही महिलाएं युवतियां पुरुष और बच्चे गीत गाते हुए घाटों की ओर उमड पड़े। गीतों की गूंज और लोक संगीतों की धुनों  ने कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भक्ति रंग में रंग दिया। बारिश की हल्की बौछारों के बीच महिलाएं अडिग भाव से जल में खड़ी रही उनकी अटल श्रद्धा देखकर ऐसा लगा मानो इंद्रदेव को भी बरषा थामनी पड़ी। जैसे ही सूर्य की पहली किरणें फूटी ब्रतीयो ने अर्घ देकर सुख समृद्धि और परिवार की मंगल कामना की। व्रत तोड़ने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद ग्रहण करने और आशीर्वाद पाने की होड देखी गई। पूरे आयोजन की सफलता में चौकी प्रभारी सहगौरा रवि सिंह, कांस्टेबल विकास एवं चंद्रमा यादव सहित चौकीदार रामसमुझ पासवान , भाजपा के बूथ उपाध्यक्ष  फणिन्दर मिश्रा , आदित्य,  जितेंद्र मिश्रा जीतू, कृष्णा , वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेश मिश्र आदि सहित गांव के गजानंद गुप्ता दीनदयाल ,अंशु ,अनिकेत आकाश  ने सक्रिय भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं के लिए चाय आदि की व्यवस्था पलहपुर के अर्जुन पासवान व उनके परिजनो, ने किया। आतिशबाजी और उल्लास के बीच छठ महापर्व का समापन भक्ति भाव और सौहार्द का अद्भुत संदेश दे गया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास