अयोध्या का दीपोत्सव शुरू, जयवीर सिंह ने झाकियों को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

अयोध्या 19 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में अयोध्या का दिव्य भव्य दीपोत्सव शुरू हो गया। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित झाकियों को कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत महाविद्यालय से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
अयोध्या के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी उनके साथ झाकियों को हरी झंड़ी दिखाई। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रथम पड़ाव पर प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित झाकियों का अभिनन्दन किया।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सिंह ने कहा कि दीपोत्सव प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन के अभिनन्दन का महापर्व है। लंका विजय के बाद प्रभु श्रीराम माता सीता भाई लक्ष्मण का स्वागत अयोध्या वासी पुष्पों की वर्षा कर करते हैं और शाम को दीपक जला कर अपनी खुशियों को प्रदर्शित करते हैं। इस बार की झाकियां रामायण के सभी कांडों पर आधारित है और विकास कार्यों को प्रदर्शित करते हुए सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रही है।
पर्यटन विभाग और सूचना विभाग की झाकियों का रामपथ पर स्थानीय नागरिकों संत महंत धर्माचार्य ने स्वागत किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास