चौकी प्रभारी सहगौरा द्वारा छठ घाटों का निरीक्षण — सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने की जनता से अपील
निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
चौकी प्रभारी रवि सिंह ने कहा कि छठ पर्व आस्था और अनुशासन का पर्व है। प्रशासन की पूरी तैयारी है, और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। सभी श्रद्धालु अनुशासन का पालन करते हुए पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराएं। किसी भी समस्या या असुविधा की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
इस अवसर पर गोरखपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला प्रभारी दुर्गेश मिश्र भी उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। पत्रकार समाज हमेशा जनता और प्रशासन के बीच समन्वय बनाकर सामाजिक सद्भाव और सुरक्षा में सहयोग देता है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के फणिन्दर नारायण मिश्र तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य डॉ. वीरेंद्र पाल भी मौजूद रहे।
सभी ने क्षेत्रवासियों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और पर्व को आपसी भाईचारे, स्वच्छता एवं श्रद्धा के साथ मनाने का आह्वान किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें