उत्तर प्रदेश में महर्षि बाल्मीकि जयंती पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश

लखनऊ, 04 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की औपचारिक घोषणा कर दी है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी ने सार्वजनिक सभा में इसका ऐलान किया था।

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक़ सात अक्तूबर को प्रदेश भर में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। योगी आदित्यनाथ ने एक हफ्ते पहले श्रावस्ती जिले से वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी। इस दिन को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देने के लिए सरकारी अवकाश घोषित किया है।
गौरतलब है कि भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की मांग की थी। समाज के पदाधिकारी द्वारा सरकार से सात अक्तूबर को सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने को लेकर ज्ञापन भी सौंपे थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास