प्रदेश मे कानून व्यवस्था ध्वस्त, जंगलराज कायम : अजय राय
प्रयागराज मे धूमनगंज क्षेत्र के शंकुन्टल कुंज कॉलोनी निवासी मीडियकर्मी एल एन सिंह कि पिछले दिनों चाकुओ से गोद कर हत्या कर दी गई थी| श्री राय पीड़ित परिवार से मिलने दोपहर मे उनके घर पहुचे | उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढ़स बँधाया और हर सहयोग के लिए भरोसा दिलाया| उन्होंने परिवार से कहा कि काँग्रेस हर स्तर से उनके साथ खड़ी है | जो बेहतर से बेहतर हो सकेगा काँग्रेस पार्टी परिवार के लिए करेगा | बच्चों कि पढ़ाई और नोकरी को लेकर हर संभव सहायता करेगा |
प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से कहा कि पूरे प्रदेश मे जंगलराज कायम हो गया है | यह केवल प्रयागराज कि बात नहीं है | कानपुर, लखनऊ और फतेहपुर, वाराणसी मे आए दिन हत्या हो रही हैं |
उन्होंने कहा कि प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी कि सरकार है | अभी तक सरकार का कोई नुमाइंदा पीड़ित परिवार के यहाँ नहीं पहुचा और नहीं परिवार कि कोई मदद नहीं की |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें