फर्जी ड्रोन उड़ाने और उसका पुराना वीडियो वायरल कर अफवाह फैलाने के आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज, प्रयागराज (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश मे प्रयागराज के शंकरगढ़ क्षेत्र मे फर्जी ड्रोन उड़ाने और उसका पुराना वीडियो वायरल कर अफवाह फैलाने ओकीक आरोपी गिरफ्तार किया गया है |

 पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना शंकरगढ़ क्षेत्र के जूही गांव में देर रात फर्जी ड्रोन उड़ाने और उसका पुराना वीडियो वायरल कर अफवाह फैलाने का मामला मे पुलिस को गलत सूचना देने वाले शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जूही कोठी निवासी  अनुराग सिंह को गिरफ्तार किया है |

उन्होंने बताया घटना की सूचना 112 डायल पर दी गई, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची और जाँच-पड़ताल शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि जो वीडियो वायरल किया गया था, वह पुराना है और घटना पूरी तरह से भ्रामक है

थाना प्रभारी शंकरगढ़ यशपाल सिंह एवं उच्चधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फर्जी सूचना देना दंडनीय अपराध है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सत्यापन के बाद ही सूचना दें।

टिप्पणियाँ