राममंदिर में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का किया श्रीगणेश

अयोध्या 19 अक्टूबर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला का दर्शन पूजन अर्चन कर राममंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित किया। मुख्यमंत्री के साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय, ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र और राममंदिर प्रबंधन का कार्य देख रहे गोपाल राव मौजूद रहे।
प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला राममंदिर पहुंचा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्रीराम का दर्शन पूजन किया। प्रथम तल पर स्थापित रामदरबार में शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद राममंदिर के मुख्य द्वार के सामने स्थित स्थल पर एक दीप प्रज्वलित कर प्रभु श्रीराम का स्मरण किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास