राष्ट्रपति ने छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में रविवार को कहा, "छठ पूजा के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान, भक्त सूर्य की पूजा करते हैं और उन्हें अर्घ्य देते हैं। इस पर्व पर हम प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। हम नदियों और तालाबों की पूजा करते हैं और अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना करते हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि यह पर्व स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है। छठ पूजा समाज में एकता, सहयोग और सामूहिक भागीदारी का संदेश भी देती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास