समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का माध्यम है सेवा पखवाड़ा अभियान: संजय गुप्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा अभियान सुरु किया गया है ।उन्होंने कहा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का माध्यम है सेवा पखवाड़ा अभियान। श्री गुप्ता ने कहा कि ट्राई साइकिल का वितरण दिव्यांगजनोंं को उनके आत्मविश्वास व आत्मनिर्भरता का उपहार है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार दिव्यांगजनोंं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री नरेंद्र मोदी ने समाज को एहसास दिलाया कि ये विकलांक नहीं अपितु दिव्य प्रतिभाओं से युक्त ये जन दिव्यांगजन है ।
सेवा पखवाड़ा केवल आयोजन नहीं अपितु सेवा व समर्पण का संकल्प है। भाजपा सरकार और संगठन दिव्यांगजनों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने की नीति पर चल रही है।
अभियान के तहत 30 दिव्यांगजनोंं को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगजनोंं के चेहरे खिल उठे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दिव्यांगजनोंं का माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस दौरान डॉ शैलेष पांडेय, देवेश सिंह, रवींद्र गांधी, प्रमोद मोदी, विजय श्रीवास्तव, प्रियंका पाराशर, चंद्रा अहलूवालिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें