मतदाता सूची पर भ्रम फैला रही कांग्रेस :अनुप्रिया पटेल

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि कांग्रेस मतदाता सूची पर भ्रम फैला रही | उच्च तम न्यायालय :सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी उठा रही सवाल, जनता ने सब समझ लिया है|

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल रविवार को एक दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचीं थीं। उन्होंने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं  और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में चुनावी रणनीति पर मंथन हुआ। आगामी तैयारी को लेकर दिए जमीनी निर्देश दिए|

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बिहार चुनाव के बीच मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस मतदाताओं के बीच जानबूझकर झूठा भ्रम फैला रही है, लेकिन अब देश का मतदाता पहले जैसा नहीं रहा। वह जागरूक है और इन राजनीतिक चालों को अच्छी तरह समझता है।

उन्होंने  कहा कि बिहार में करीब 7 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जिनमें ज्यादातर वे लोग हैं जो या तो मृतक हैं या लंबे समय से राज्य से बाहर रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को उच्चतम न्यायालय ने भी वैध करार दिया है। अब विवाद की कोई गुंजाइश नहीं बचती।

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करें।

भारत-पाकिस्तान महिला वर्ल्ड कप मुकाबले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, इस बार नारी शक्ति की विजय सुनिश्चित है। आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में झंडा गाड़ रही हैं, फिर चाहे वह शिक्षा हो, विज्ञान हो या खेल का मैदान। यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास