ए टी एम से छेड़छाड़ कर रुपए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी ) उत्तर प्रदेश मे प्रयागराज कि जार्जटाउन पुलिस ने ए टी एम से छेड़छाड़ कर रुपए चोरी करने के आरोप मे शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है |
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी कि पहचान उतराव निवासी लवकुश भारतीय उर्फ पोंगे के रूप मे कि गई है | पुलिस ने उसके पास से दो प्लास्टिक पट्टिया, एक चाकू, फेविकुईक्क कि दो ट्यूब और चोरी के 500 रुपए उआगड़ बरामद किया है | आरोपी जार्जटाउन के एच डी फ सी बैंक के ए टी एम मे तकनीकी छेड़छाड़ कर रुपए निकालने का प्रयास कर रहा था |
उन्होंने बताया कि आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस ) कि धारा 303 (2) और 317 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें