मेला क्षेत्र मे दलदल के कारण समतलीकरण करना मुश्किल

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश मे प्रयागराज मे हर साल एक माह से अधिक तक लगने वाला माघ मेला को सजने मे तीन महीने से भी कम का समय रह गया है | दलदल होने के कारण उबर खबर स्थानों पर समतलीकरण करना मुश्किल हो रहा है |

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रयागराज मेला  प्राधिकरण ने समतलीकरण करने का टेंडर जारी  किया है  लेकिन अभी दलदल के कारण जे सी बी उतरना मुश्किल हो रहा है |

ठेकेदार और जेसीबी चालकों का कहना है कि दलदली जमीन पर जेसीबी उतारना खतरे से खाली नहीं है | जब तक दलदल सूख नहीं जाता तब तक जेसीबी से काम करना मुश्किल है |

मेल एस डी एम विवेक शुक्ल ने बताया कि अभी दलदल के सूखने कि प्रतीक्षा चल रहा है | जैसे ही दलदल खत्म होगा , समतलीकरण कि प्रक्रिया शुरू होगी और काम तेज गति से किया जाएगा | समतलीकारण  होने के बाद ही मेल बसावट  का काम शुरू होगा | उन्होंने ये भी बताया कि तभी पता चल सकेगा कि सातवा सेक्टर कहा बसाया जाएगा  नैनी मे झांसी क्षेत्र मे |

 गौरतलब है कि बाढ़ का पानी अधिक समय तक टिके  रहने के कारण दलदली मिट्टी हो जाती है जी कारण वह काम करना मुश्किल होता है और इसलिए मेला  बासवाट मे देरी होती है |

 माघमेला में एक महीने दूर दर्र्ज से आने वाले श्रद्धलु एक महीने का कायाशोधन का कल्पवास करते है। कल्पवास में दोनों समय स्नान कर एक समय फलहार करते है और जमीन और शयन किया जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास