राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का प्रयागराज प्रतिनिधि मंडल दिवंगत पत्रकार एल एन सिंह केआवास पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना की व्यक्त

प्रयागराज(दुर्गेश मिश्र)।राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद प्रयागराज के पदाधिकारियों ने जिलाअध्यक्ष प्रयागराज राजदेव द्विवेदी के मौजूदगी में बुधवार को पत्रकारों ने  दिवंगत पत्रकार एल एन सिंह के निवास स्थान शकुंलता कुंज कॉलोनी प्रयागराज पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया और कहा हमारा संगठन आपके साथ है उन्होंने तत्काल संगठन के मुखिया देवेंद्र कुमार मिश्रा से फोन के माध्यम से वार्ता हुई संगठन के मुखिया ने शोक संवेदना अध्यक्ष करते हुए कहा हमारा संगठन आपके साथ है और हम सरकार से गुजारिश करेंगे की आपको आर्थिक सहायता सरकार द्वारा प्रदान की जाए संगठन का एक ही उद्देश्य है पत्रकारों की सुरक्षा संगठन की प्राथमिकता है वहां पर मौजूद पत्रकारों ने प्रयागराज में की गई निर्मम हत्या से पत्रकार के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार के लोगों को दुख सहन करने के प्रति ऊपर वाले से कामना की। मौजूद पत्रकारों ने मृतक के परिवार वालों को सांत्वना देने के उपरांत एक कलमकार की हत्या नहीं अपितु लोकतंत्र की हत्या हैशासन व प्रशासनिक अधिकारियों से अपील है दिवंगत पत्रकार केस की सुनवाई फार्स्ट टैंक कोर्ट में हो जिससे पत्रकारों के हत्यारो को फांसी की सजा जल्द से जल्द दिलाई जाए  उपरोक्त स्तंभों से शह के प्रति लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार जगत पर असुरक्षा का माहौल पैदा करने की नाकाम कोशिश उपरोक्त भ्रष्टाचारी सिस्टम करते रहते हैं जिससे समाज में असामाजिक तत्वों की उत्पत्ति होती रहती है परंतु पत्रकार जगत देश व समाज के लिए अपनी जान की आहुति देकर भी सूचनाओं के जरिए हर एक कोर पर अपने उत्तरदायित्व से अवगत कराते हुए देश व समाज की सुरक्षा व उत्थान के प्रति दृढ़ता से प्रयासरत रहेगा। इसकी कीमत पत्रकार जगत को चाहे जो भी चुकानी पड़े पत्रकार की कलम तलवार की धार की तरह अपराधियों भ्रष्टाचारियों और असामाजिक तत्वों के प्रति चलती रहेगी।उपस्थित सभी पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा नियम के तहत पत्रकारों की सुरक्षा की मांग भी उठाई। प्रयागराज जैसे जनपद में पत्रकार की हत्या को लेकर पत्रकारों में कानून व्यवस्था को लेकर रोष व्याप्त है। जब अपराध मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त देश प्रदेश बनाने वाले शासनकाल में आए दिन पत्रकारों की ही हत्या उत्पीड़न व फर्जी मुकदमे में जेल हो रही है तो इतना बड़ा दुस्साहस समाज को अस्थिर करने वाला कौन से संगठन समाज व स्तंभ हो सकते हैं। इसकी जांच कर शासन के आंड़ में छुप कर बैठे तथा प्रशासनिक भ्रष्टाचार्यों द्वारा संरक्षित अपराधियों इन सभी पर कानूनी नकेल कसना अति आवश्यक हो जाता है।बैठक में मौजूद प्रेस  राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद संगठन की तरफ़ से पत्रकार सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि प्रयागराज के सिविल लाइंस में चाकुओं से गोद-गोद कर वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ एल.एन सिंह की निर्मम हत्या लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है जो बेहद दुखद है। संवैधानिक प्रणाली को चुनौती देने वालों पर पूरे देश में महाअभियान चला कर ऐसे तत्वों को नष्ट किया जाना अति आवश्यक है।अब देखना होगा कि केंद्र व राज्य सरकारों की इस पर क्या प्रतिक्रिया होगी।इस दौरान जनपद प्रयागराज के जिला अध्यक्ष राजदेव द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अजय पांडे, जिला महासचिव देवेश पांडे व विजय कुमार मिश्रा, जिला सचिव संजीत उपाध्याय,शिवम द्विवेदी तहसील सचिव सदर  मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास