सप्लाई इंस्पेक्टर 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी ) उत्तर प्रदेश मे प्रयागराज के झूंसी क्षेत्र मे एंटी करप्शन टीम ने सप्लाई इंस्पेक्टर को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते शुक्रवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया |

आधिकारिक सूत्रों ने बताया की  झूंसी थाना क्षेत्र मे बसनाखास गाँव निवासी कोटा संचालक राजमनी ने सात और 13 नवंबर  को प्रयागराज स्थित एंटी करप्शन कार्यालय मे लिखित शिकायत दी थी कि सप्लाई इन्स्पेक्टर नन्द किशोर यादव दुकान पर आने वाली फर्जी शिकायतों को निपटाने और कोटा बचाने के नाम पर 10 हजार रुपए महीना मांग रहा है |

उन्होंने बतीय कि 14 नवंबर को तराप लगाया गया| आरोपी इन्स्पेक्टर को झूसी स्थित आवास विकाश कोलोने योजना-3 लेबर चौराहा कि सब्जी कि दुकान पर पैसे लेने बुलाया    गया | निर्धारित स्थान पर पहुचकर सप्लाइ इंस्पेक्टर ने जैसे ही रुपए लिए वैसे टीम ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया | गिरफ़्तारी के बाद उसे झूसी पुलिस के हवाले कर मुकदमा दर्ज कराया गया |

एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन ने लोगों से अपील की  है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगे तो तुरंत शिकायत करे|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास