माघ मेले के लिए बनेंगे 17 थाने व 40 पुलिस चौकी
पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले बार के मुकाबले इस बार माघ मेला का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि माघ मेला.2026 के लिए 17 अस्थायी थाने और 40 पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी । इसके अतिरिक्त साइबर थाना, महिला सुरक्षा के लिए एक महिला हेल्प डेस्क भी बनाया जाएगा। साथ ही अग्निशमन विभाग , जल पुलिस, पीएसीए आरएफए एनडीआरएफ के अलावा सुरक्षा के मद्देनजर एटीएस समेत अन्य खुफिया एजेंसियों को भी सक्रिय किया गया है।
मेले में करीब 5200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो प्रदेश के अलग.अलग जिलों से हैं। इन सभी पुलिसकर्मियों की तीन चरणों में तैनाती होगी। पहले चरण में करीब 15 फीसदी पुलिसकर्मी आएंगे। इस सभी को श्रद्धालुओं से बातचीत और उनसे बेहतर आचरण के लिए प्रशिक्षण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि माघ मेले में उन्हीं पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा जो मदिरापान से दूर रहते हैं। श्रद्धालुओं से अच्छा आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चार्ट बनाई गई है। सोमवार से अलग.अलग चरणों में इनकी तैनाती कर दी गई है। माघ मेला में पुलिस विभाग कार्यालय भी बनकर तैयार हो गया है।। माघ मेले में उन्हीं पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा जो मदिरापान से दूर रहते हैं। श्रद्धालुओं से अच्छा आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चार्ट बनाई गई है। सोमवार से अलग.अलग चरणों में इनकी तैनाती कर दी गई है। माघ मेला में पुलिस विभाग कार्यालय भी बनकर तैयार हो गया है। मेले के नोडल अधिकारी नीरज पांडेेय ने चार्ज संभाल लिया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें