संसद का शीतकालीन सत्र एक से 19 दिसम्बर तक चलेगा

संसद का शीतकालीन सत्र एक से 19 दिसम्बर तक चलेगा

नयी दिल्ली, 08 नवंबर (वार्ता) संसद का शीतकालीन सत्र एक दिसम्बर से शुरु होगा और 19 दिसम्बर तक चलेगा।

संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी देते हुए लिखा "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।”

श्री रिजिजू ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह रचनात्मक और सार्थक सत्र होगा और हमारे लोकतंत्र को मजबूत कर लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा।

गौरतलब है कि संसद के मानसून सत्र में बिहार में मतदाता सूची की विशेष गहन समीक्षा तथा आपरेशन सिंदूर पर चर्चा कराने की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों का अधिकांश समय बाधित रहा था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास