पूर्वात्तर रेलवे "अनुकम्पा नियुक्ति अदालत-2025" को आयोजन करेगा

गोरखपुर, 21 नवम्बर (वार्ता) पूर्वाेत्तर रेलवे अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति सम्बन्धित लम्बित परिवादों के त्वरित निस्तारण के लिए 18 दिसम्बर को यहां मुख्यालय, मंडलों एवं कारखानों में ''अनुकम्पा आधार नियुक्ति अदालत-2025" का आयोजन करेगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि 18 दिसम्बर को मुख्यालय स्तर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी कार्यालय, गोरखपुर और लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडल में मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय तथा यांत्रिक कारखाना, गोरखपुर एवं इज्जतनगर के कारखाना कार्यालय में अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति सम्बन्धित लम्बित परिवादों के निस्तारण के लिए ''अनुकम्पा आधार नियुक्ति अदालत-2025" का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता अपना प्रतिवेदन निर्धारित प्रोफार्मा पर भरकर सभी संलग्न प्रपत्रों सहित सम्बन्धित मंडल और इकाई में 10 दिसम्बर तक पूर्ण विवरण के साथ जमा कर दें। इसके बाद प्राप्त प्रतिवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास