ट्रिपल आईटी इलाहाबाद का क्यूएस एशिया विश्वविद्यालय रैंकिंग-2026 में 509 वां स्थान

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद ने क्यूएस एशिया विश्वविद्यालय रैंकिंग-2026 में 509 वां स्थान हासिल किया है। दक्षिणी एशिया में, संस्थान 132वें स्थान पर है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर, ट्रिपल आई टी इलाहाबाद 67वें स्थान पर है।

समकक्ष ट्रिपल आई आई टी  संस्थानों में,  ट्रिपल आई टी  दिल्ली 544 वें स्थान, ट्रिपल आई टी जबलपुर 791-800 बैंड में है, और ट्रिपल आईटी  कांचीपुरम एशिया में 951-1000 बैंड में है।

क्यूएस रैंकिंग पर आईआईआईटी इलाहाबाद के निदेशक, प्रो. मुकुल शरद सुतावने ने कहा कि यह निश्चित रूप से हम सभी के लिए एक उत्साहजनक उपलब्धि है। एशिया, दक्षिण एशिया और राष्ट्रीय स्तर पर हमारी सापेक्ष रैंकिंग हमारे प्रतिभागी भारतीय समकक्षों की तुलना में बेहतर हुई है, और पिछले दो वर्षों में हमारा प्रदर्शन बेहतर होता जा रहा है। हमें प्रतिष्ठा, अंतर्राष्ट्रीय संकाय और छात्र गतिशीलता/विनिमय, और अंतर्राष्ट्रीय छात्र नामांकन बढ़ाने जैसे मानदंडों पर काम करना जारी रखना चाहिए।

निदेशक ने समर्पित संकाय सहयोगियों, पदाधिकारियों, छात्रों, अधिकारियों और कर्मचारियों को हार्दिक बधाई जिन्होंने संस्थान को ऐसी मान्यता दिलाने के लिए लगन से काम किया है। उन्होंने सभी से अपील की एनआईआरएफ में अपना उचित स्थान पुनः प्राप्त करने के लिए हम सभी अथक प्रयास करें। रास्ते में आने वाली उपलब्धियों से संतुष्ट न हों, बल्कि उत्कृष्टता की ओर अपनी निरंतर यात्रा जारी रखें।

संकाय प्रभारी (संस्थान रैंकिंग) डॉ. शिव राम दुबे ने गुरुवार को बताया कि यह उल्लेख करना भी उचित है कि ट्रिपल आई टी  इलाहाबाद भारत में राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ)  2025 रैंकिंग के शीर्ष 100 में शामिल नहीं हुआ था  जिसका मुख्य कारण परसेप्शन स्कोर में गिरावट थी। संस्थान को उम्मीद है कि सामूहिक और निरंतर प्रयासों से, यह निकट भविष्य में अपने परसेप्शन (एनआईआरएफ) और प्रतिष्ठा ( क्यूएस ) स्कोर में उल्लेखनीय सुधार करेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास