उत्तर प्रदेश में 2027 में पुनः बनेगी भाजपा की सरकार-अपर्णा यादव

अमेठी 22 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने शनिवार को कहा है कि 2027 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश में पुन: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनेगी।

श्रीमती यादव ने अमेठी के रामलीला मैदान में आज मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा साल के 365 दिन आम नागरिकों के हितों को लेकर कार्य करने में जुटी रहती है। उन्होंने बिहार चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने विकास का रास्ता चुना है। सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास इसी मूल मंत्र के साथ हम लोगों ने बिहार में विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल किया है।
उन्होंने कहा कि बिहार में बहुत अराजकता थी जो काम अब हो रहे हैं उसे 50 वर्ष पहले हो जाना चाहिए था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास