प्रयागराज जंक्शन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में एक लाख 46 हज़ार 200 रुपए लगाया जुर्माना

प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, इस अभियान में 12 गाड़ियों के चेकिंग के दौरान कुल 206 यात्रियों  पर एक लाख, 46 हज़ार 200 रुपए का जुर्माना लगाया ।

   आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि  कुल 206 यात्रियों में से बिना टिकट यात्रा करने वाले 78 यात्रियों  पर  64,950/- रुपये, अनियमित यात्रा करने वाले 127 यात्रियों पर 63,050/- रुपये, 6 अवैध वेंडरों पर   18000/- रुपये एवं गंदगी फैलाने के लिए एक यात्री पर 200 का जुर्माना लगाया गया । 

      उन्होंने बताया कि   गाड़ी संख्या 12487 जोगबानी-आनंद विहार टर्मिनल, सीमांचल एक्सप्रेस के साइड पैंट्रीकार से 180 बोतल अनधिकृत पानी पकड़कर जप्त कर लिया गया ।

    उन्होंने बताया कि प्रयागराज मण्डल द्वारा अपने सभी यात्रियों को उत्तम भोजन, शुद्ध पेय जल, की सुविधा के साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में सघन चेकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं। 

       रेल प्रशासन अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलगाड़ी तथा रेल परिसर में गन्दगी न फैलाएं, कूड़ा कूड़ेदांन में ही डाले तथा वैध टिकट के साथ यात्रा करें। रेलवे अपने सभी यात्रियों का सम्मान करती है और उनकी सुखद यात्रा की कामना करती

 है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास