प्रयागराज जंक्शन . सूबेदारगंज खंड में चलाया लगेज और चेकिंग अभियान में 49 हज़ार 982 रुपए जुर्माना वसूला
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार को 2175 किलोग्राम अनबुक्ड लगेज और बिना टिकट यात्रा करते हुए 6 यात्रियों से कुल 49 हज़ार 982 रूपए जुर्माना वसूला किया गया।
उन्होंने बताया कि बिना टिकट यात्रा एवं अनबुक्ड लगेज पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ी संख्या 12582 नई दिल्ली . बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 20802 नई दिल्ली. इस्लामपुर- मगध एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 12418 नई दिल्ली. प्रयागराज जंक्शन प्रयागराज एक्सप्रेस में औचक चेकिंग अभियान चलाया गया ।
उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान प्रयागराज जंक्शन.सूबेदारगंज स्टेशनों के मध्य पोल संख्या 817 के निकट गाड़ी से उतारकर रेलवे लाइन के किनारे छुपाकर रखा गया 2175 किलोग्राम अनबुक्ड लगेज पकड़ा गया । इस सामान पर 47 हज़ार182 रूपये जुर्माना लगाया गया ।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा चेकिंग अभियान में बिना टिकट यात्रा करते हुए 6 यात्रियों को भी पकड़ा गया एवं इन यात्रियों से 2760 रूपये जुर्माना वसूल किया गया ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें