बड़ौदा किसान पखवाड़ा” के 8वें संस्करण मेल मे 62.71 करोड़ के ऋण स्वीकृति

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी)  भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा ने  प्रयागराज जिले में “आत्मनिर्भरता की ओर” थीम के तहत ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के 8वें संस्करण के अंतर्गत एक मेगा किसान मेला  का आयोजन कर  62.71 करोड़ रुपए  के ऋण स्वीकृति पत्र किसानों एवं व्यापारियों को संवितरित किया । इस अवसर पर 750 से अधिक किसानों एवं व्यपारियों ने भाग लिया। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ का गुरुवार को आयोजित किया गया।

मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने सभी किसान भाइयों एवं किसान बहनों को बताया कि कृषि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। बैंक ऑफ बड़ौदा किसानों की प्रगति व स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रसन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि किसान पखवाड़े में अब तक बैंक ऑफ बड़ौदा के द्वारा रिटेल, कृषि व एमएसएमई क्षेत्र में लगभग 62 करोड़ 71 लाख रूपये का ऋण बांटा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप लगातार कार्य कर रहे है। ग्रामीण अंचल में लक्ष्य के अनुरूप किसानों व स्वयं सहायता समूहों की दीदीयों को लगातार प्रगति की ओर लेकर जाने में आप लोग पूर्ण सहयोग है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है, उसमें सभी जनपदों का सहयोग अपेक्षित है।

मंडलायुक्त ने कहा कि प्रदेश की जीडीपी को बढ़ाने में किसान भाईयों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि हमारा किसान प्रगति करेगा, तो हम भी प्रगति करेंगे तथा हमारा देश व प्रदेश भी प्रगति करेगा। आज बैंको के द्वारा सभी सेक्टरों में अपना उद्यम शुरू करने के लिए ऋण की सुविधा दी जा रही है, जिसकी सहायता से लोग आगे बढ़ते हुए अपनी आजीविका को बढ़ा सकते है। उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा से कहा कि किसानों की जमीनों का मृदा परीक्षण कराते है। यह बहुत ही सराहनीय पहल है, इससे किसानों को अपनी मिट्टी के अनुरूप फसल की बुआई में सहयोग प्राप्त होता है। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित पीएम सूर्यघर योजना के अन्तर्गत ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगो को बैंको से ऋण स्वीकृत कर योजना से लाभान्वित कराये जाने के लिए कहा है। योजनार्न्तगत सब्सिड़ी एवं ऋण बैंको द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे है।

उन्होंने कहा कि आज गाँव की महिलाएँ भी कृषि क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रही हैं। वे पशुपालन, अचार निर्माण, टेलरिंग और अन्य गतिविधियों के माध्यम से परिवार और समाज की आर्थिक प्रगति में सहयोग कर रही हैं। इन्हें केवल बेहतर विपणन (मार्केटिंग) की आवश्यकता है, ताकि उनके परिश्रम का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने किसानो से आग्रह किया कि वे सौर ऊर्जा का अधिकाधिक प्रयोग करें और सरकार की पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठाएँ। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।

इस अवसर पर श्री मिथिलेश कुमार, महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, वाराणसी अंचल ने कहा  “बैंक ऑफ बड़ौदा में हम भारत के किसान जो हमारे देश की रीढ़ हैं, के साथ खड़े हैं। ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ जैसी पहल के माध्यम से, हम तकनीक को ज़मीन से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि किसान सरलता से वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।यह वार्षिक पहल  दिनांक 3 से 15 नवम्बर, 2025 तक आयोजित की जा रही है

इस वर्ष की थीम ‘आत्मनिर्भरता की ओर’ हमारे उस संकल्प को दर्शाती है, जिसके तहत हम किसानों को आसान ऋण सुविधा, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना चाहते हैं।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास