दिल्ली धमाके के बाद प्रयागराज जंक्शन से 8 हजार से ज्यादा टिकट रद्द

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी ) देश कि राजधानी दिल्ली मे धमाके के बाद दिल्ली रूट की ट्रेनों मे  प्रयागराज जंक्शन से 8 हजार से ज्यादा टिकट रद्द कराए गए | यात्री लगातार टिकट रद्द करवा रहे है |

सूत्रों ने बताया कि विस्फोट के बाद प्रयागराज जंक्शन पर 8हजार से अधिक टिकट निरस्त हुए है |  विस्फोट कि घटना के बाद प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों मे टिकट निरस्त करने का सिलसिला जारी है | इसके आंकड़ों मे लगातार गिरावट हो रही है |

बंदे भारत, हमसफ़र, प्रयागराज जैसे वीआईपी ट्रेनों मे जहां टिकट के लिए आम दिनों me मारामारी होती थी वह अब आसानी से मिल रही है | गुरुवार को वाराणसी –नई दिल्ली बंदे भारत मे एक्स्प्रेस मे चेयरकार  मे 230 सीटें खाली थी , जबकि हमसफ़र एक्स्प्रेस के एसी  थ्री मे 165 बर्थ तत्काल कोटे मे उपलब्ध थी जो सामान्य दिनों मे संभव नहीं होता है |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास