इलाहाबद उच्च न्यायालय ने 90 अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट के रूप में नामित कियाए पांच महिला अधिवक्ता शामिल
यह निर्णय न्यायपालिका द्वारा कानूनी उत्कृष्टता और विविधता को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह नामांकन इलाहाबाद और लखनऊ दोनों पीठों के लिए किया गया हैए जो हाल के वर्षों में सबसे बड़े बैचों में से एक है। इन अधिवक्ताओं को उनकी असाधारण दक्षता, ईमानदारी और विधि क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
एक सीनियर एडवोकेटश् का दर्जा अधिवक्ता अधिनियम, 1961 की धारा 16 तथा इंदिरा जयसिंग बनाम भारत का सर्वोच्च न्यायालय (2017) के निर्णय में निर्धारित दिशा.निर्देशों के तहत दिया जाता है। यह उपाधि उन अधिवक्ताओं को दी जाती है जिन्होंने लंबे अनुभव (आमतौर पर 10 से 15 वर्ष) संवैधानिकए दीवानी, फौजदारी या सेवा संबंधी मामलों में विशेषज्ञता, प्रो बोनो कार्य तथा विधि.विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें