एक दिन पहले अयोध्या बुलाए जायेगे राममंदिर ध्वजारोहण समारोह के अतिथि
अयोध्या 01 नवंबर (वार्ता) राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा आमंत्रित अतिथि अयोध्या में 24 नवंबर को ही आ जायेगे और रामनगरी में रात्रि प्रवास करेंगे।
राममंदिर के ध्वजारोहण समारोह में आमंत्रित अतिथियो की संख्या बढ़ने का अनुमान है, यह संख्या आठ हजार से बढ़ सकती है। इसके अतिरिक्त व्यवस्था से जुड़े लोगों की संख्या भी 500 पार सकती है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ध्वजारोहण समारोह की व्यवस्था देखने वाली टोली अब सभी व्यवस्थाओ को अंतिम रूप देना शुरु कर दिया है।राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या आना तय है। वह 25 नवम्बर को 11 बजे तक अयोध्या पहुंचेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत एक दिन पहले ही अयोध्या पहुंच जायेगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख के आगमन और प्रवास का स्थल तय हो गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ध्वजारोहण समारोह के दिन 25 नवम्बर को ही अयोध्या आयेगे।
राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन के चलते रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था चॉक चौबंद रहेगी। इसी कारण श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आमंत्रित अतिथियों को एक दिन पूर्व 24 नवंबर को ही बुलाने का फैसला लिया है और उनके रुकने व भोजन की व्यवस्था का प्रबंध भी किया जा रहा है। अयोध्या आने वाले अतिथियों के एक दिन पूर्व अयोध्या आगमन से ट्रस्ट का कार्य सरल हो जाएगा वह अपनी व्यवस्था से अतिथियों को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में पहुंचा सकेंगे।
.jpeg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें