उत्तर प्रदेश में सच बोलना गुनाह है, पूरे प्रदेश में अराजकता: अजय
लखनऊ, 24 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सच बोलना गुनाह हो गया है।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक निजी चैनल के पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया गया था । जानकारी के मुताबिक, दो कार सवार 12 से 15 हमलावरों ने मिलकर पत्रकार को पीटा है और गंभीर घायल कर उन्हें मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
हमलावर पीड़ित को घर से बुलाकर साथ ले गए थे। हालाकि मानकनगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है इस मामले में कुछ आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें