मानव जन जागरूकता एवं जन कल्याण समिति की बैठक मे आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
गोरखपुर । मानव जन जागरूकता एवं जन कल्याण समिति की एक आवश्यक बैठक गैलेक्सी मॉल असुरन चौक स्थित कार्यालय मे आज की गई। बैठक में समिति के आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष राज नारायण ने कहा की गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी गरीबों एवं असहायो में कंबल वितरण ,भोजन वितरण जैसे कार्यक्रमों का होना सुनिश्चित है। और यह सभी कार्यक्रम आपसी सहयोग एवं कुछ विशेष समाजसेवियों के प्रयास से किया जाता है। बैठक का संचालन करते हुए महासचिव विकास कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ठंड का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में कई गरीबों को घर न होने के कारण खुले आसमान में सोना पड़ता है तथा भोजन के लिए दूसरे पर ही आश्रित रहना पड़ता है। ऐसे में हमारी संस्था रात में घूम कर विष्णु मंदिर, रेलवे एवं बस स्टेशन, काली मंदिर गोलघर आदि जैसे सार्वजनिक स्थानों पर जाकर वास्तविक गरीबों एवं असहायो की पहचान कर उन्हें गर्म कपड़ा, खाने को भोजन, आदि की व्यवस्था करके उनको राहत पहुंचाया जाता है। ऐसे समाज सेवा के कार्य में प्रमुख रूप से अवकाश प्राप्त बैंक अधिकारी गौतम सिंह पूर्व उप जिलाधिकारी राम अजोर चौरसिया, डॉ अमित श्रीवास्तव, एवं वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेश मिश्र, एवं मानवाधिकार से दयानंद जायसवाल आदि जैसे कई समाज सेवियो का विशेष योगदान रहता है। बैठक मे मुख्य रूप से रंजीत शर्मा, माधुरी चौहान, विमला जायसवाल, दयानंद जायसवाल ,राज नारायण, विकास कुमार श्रीवास्तव ,दुर्गेश मिश्र आदि उपस्थित थे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें