भव्य आतिथ्य एवं स्वागत के साथ आयोजित होगा काशी.तमिल संगमम् कार्यक्रम: वर्मा
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को काशी तमिल संगमम् कार्यक्रम के आयोजन के सम्बंध में बैठक हुई। उन्होंने बैठक में काशी.तमिल संगमम् कार्यक्रम को सुव्यवस्थितए भव्य एवं आकर्षक रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा.निर्देश दिए है।
उन्होंने बताया कि समागम में सात समूहों में लोग प्रयागराज आयेंगे तथा विषयवस्तु से सम्बंधित स्थानोंए शहर के प्रमुख मंदिरों , स्थलों का भ्रमण करेंगे। समागम का प्रथम दल 04 दिसम्बर को प्रयागराज आयेगा और इसके बाद क्रमशः छः समागम दल दिनांक 6, 8, 10, 12, 14 एवं 16 दिसम्बर तिथियों को प्रयागराज आना प्रस्तावित है।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में आने वाले दलों का भव्य रूप से आतिथ्य एवं स्वागत करने के लिए कहा है। प्रयागराज आगमन के अवसर पर टीम के सदस्य सर्वप्रथम संगम जायेंगे, वहां पर संगम स्नान, बोटिंग, लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन, श्री आदि शंकर विमान मंडपम मंदिर, स्वामी नारायण मंदिर दर्शन सहित अन्य स्थलों पर जायेंगे।
श्री वर्मा ने संगम पर पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है साथ ही साथ उन्होंने तमिल भाषा के जानकार वालंटियर्स की भी व्यवस्था किए जाने के लिए कहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें