छात्र की मौत के मामले में प्रबंधक और प्रिंसिपल पर हत्या का केस दर्ज
धूमनगंज प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि स्कूल प्रबंधक ने पूछताछ में बताया कि स्कूल में स्पोर्ट प्रतियोगिता चल रही थी। छात्र दौड़कर आया और अचानक गिराए फिर उठा नहीं। प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
एफआईआर के अनुसार, पीड़ित पिता अमर सिंह यादव ने बताया कि शिवम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूलए मुंडेरा में कक्षा 10 का छात्र था और रोज की तरह 20 नवंबर को विद्यालय गया था। आरोप है कि विद्यालय समय के दौरान प्रधानाचार्य ने पूर्व नाराजगी के कारण शिवम को बुरी तरह पीटाए जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
अमर सिंह का आरोप है कि हालत बिगड़ने पर स्कूल प्रबंधन ने बिना सूचना दिए शिवम को क्षेत्र के निजी अस्पताल ले जाया गयाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोप है कि प्रधानाचार्य की तरफ से उसके बेटे को काफी समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि प्रबंधक ने उलटा उन्हें डांटकर भगा दिया और बच्चे को स्कूल से निकालने की धमकी दी। पिता का कहना है कि बेटे के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मौजूद हैं, जो उसकी हत्या का प्रमाण हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें