एसजीपीजीआई में दर्द चिकित्सा में नई तकनीक पर होगा मंथन

लखनऊ, 14 नवंबर (वार्ता) संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के एनेस्थीसिया विभाग की मेजबानी में 11वीं राष्ट्रीय एवं 3वीं अंतरराष्ट्रीय इंडियन सोसायटी ऑफ पेन क्लिनिशियंस (आईएसपीसीसीओएन 2025) कॉन्फ्रेंस का आयोजन 15 से 17 नवंबर तक होने जा रहा है। यह सम्मेलन दीर्घकालिक मस्क्युलोस्केलेटल दर्द के उपचार में डिनर्वेशन प्रक्रियाओं और पुनर्जीवन आधारित उभरती थैरेपी की बढ़ती भूमिका पर केंद्रित होगा।

सम्मेलन में देश-विदेश के विख्यात विशेषज्ञ नवीन शोध, इंटरवेंशनल तकनीकें और उभरती चिकित्सा पद्धतियाँ साझा करेंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. पी. के. सिंह एवं विशिष्ट अतिथि संस्थान के डीन प्रो. शलीन कुमार होंगे। सम्मेलन के आयोजक अध्यक्ष प्रो. संजय धीरज ने कहा कि सम्मेलन में दो दिनों तक मास्टरक्लास, वीडियो डेमो, विशेषज्ञ चर्चाएँ और “हाउ आई डू इट” जैसे व्यावहारिक सत्र आयोजित होंगे। पीआरपी, आरएफ तकनीक, कैंसर दर्द प्रबंधन, हाइब्रिड अंतरराष्ट्रीय सेशन और नवाचार आधारित मॉड्यूल इसका प्रमुख आकर्षण होंगे।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों के विशेषज्ञ तथा देश के प्रमुख संस्थानों की भागीदारी होगी। यह सम्मेलन दर्द चिकित्सा में नवाचार, बेहतर क्लिनिकल प्रथाओं और अनुसंधान को नई दिशा देने का लक्ष्य रखता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास