काशी में देव दीपावली: स्वर्गलोक सा नजारा, लाखों दीपों से जगमगाये गंगा घाट

वाराणसी, 5 नवंबर (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी में कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली पर सायंकाल स्वर्गलोक जैसा विहंगम दृश्य मानो देखने को मिला। दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर दीप प्रज्वलित किया।

सात किलोमीटर लंबी घाटों की श्रृंखला दीपों की अद्भुत रोशनी से नहा उठी। लाखों की संख्या में काशी पहुंचे श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने इस भव्य एवं दिव्य दृश्य को अपने हृदय के साथ-साथ मोबाइल के कैमरों में भी कैद किया। काशी वैश्विक आस्था का केंद्र बन गया है।
देव दीपावली का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर पहला दीप जलाकर किया। उनके साथ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य तथा महापौर अशोक तिवारी ने भी दीप प्रज्वलित कर मां गंगा को नमन किया। सभी विशिष्ट अतिथि क्रूज पर सवार होकर मां गंगा की आरती के साथ घाटों पर सजी देव दीपावली के अद्भुत नजारे का अवलोकन करने गंगा विहार को निकले।
धर्म के साथ राष्ट्रीयता का संदेश देते हुए दशाश्वमेध घाट पर ‘अमर जवान ज्योति’ की अनुकृति स्थापित की गई। यहां कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। देव दीपावली महोत्सव को ऑपरेशन सिंदूर के नाम समर्पित किया गया, जिसमें देश की वीर माताओं के आंचल को नमन किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास