नीतीश सरकार में पक्षपात नहीं, न्याय होता है : केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ/पटना, 02 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा में हुई हिंसक वारदात और अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है और नीतीश कुमार की सरकार निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है।
राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर भी केशव मौर्य ने पलटवार किया। तेजस्वी ने कहा था कि अगर राजद को बहुमत मिला तो सभी विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। इस पर मौर्य ने कहा, “अगर तेजस्वी यादव सभी विजयी प्रत्याशियों को उपमुख्यमंत्री भी बना दें, तब भी राजद-कांग्रेस गठबंधन का बिहार में कोई भविष्य नहीं है। वे 50 का आंकड़ा पार कर लें, वही बड़ी बात होगी।”
श्री मौर्य ने कहा कि बिहार की जनता अब परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति से उब चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और सुशासन के पक्ष में है।
गौरतलब है कि मोकामा में आरजेडी समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के बाद से राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। इस हत्या को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। विपक्ष इस घटना को “सामाजिक न्याय बनाम मनुवाद” की लड़ाई बता रहा है, जबकि सत्तारूढ़ जेडीयू और भाजपा इसे कानून-व्यवस्था की सख़्ती का परिणाम बता रहे हैं।
.jpeg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें