सीएम युवा योजना' ने सपनों और संसाधनों के बीच की दूरी मिटाई: योगी
लखनऊ, 01 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि सीएम युवा योजना' ने सपनों और संसाधनों के बीच की दूरी मिटा दी है।
मुख्यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि, “मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों।सीएम युवा योजना' ने सपनों और संसाधनों के बीच की दूरी मिटा दी है, यह केवल योजना नहीं, एक जन-आंदोलन है।”उन्होंने कहा है कि नए उत्तर प्रदेश' में नौकरी खोजने वाली पीढ़ी, अब नौकरी देने वाली बन रही है। प्रदेश की युवा प्रतिभा के साथ हमें हर जनपद को उद्यमिता की राजधानी बनाना है। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आत्मनिर्भरता के सुपथ पर बढ़ी युवाशक्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें