अभिभावक सम्मेलन में जागरूकता का संदेश;बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी भेजने पर दिया जोर

गोरखपुर(दुर्गेश मिश्र) । बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से  अभिभावक सम्मेलन का जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा अभिभावकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास, पोषण तथा नियमित उपस्थिति के महत्व से अवगत कराया गया।

सम्मेलन के दौरान सभी अभिभावकों से आग्रह किया गया कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन समय से आंगनबाड़ी केंद्र पर भेजें, जिससे बच्चों को समुचित पोषण, शिक्षा और गतिविधियों का लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में कुछ अभिभावकों के माध्यम से बच्चों से कविता, कहानी, अक्षर ज्ञान तथा रंगों की पहचान से जुड़े सवाल पूछे गए, जिनका बच्चों ने उत्साहपूर्वक और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जवाब दिया। बच्चों की सक्रियता और सीखने की क्षमता देखकर अभिभावक प्रसन्न और संतुष्ट दिखाई दिए। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव कुमार मिश्रा ने बताया कि ऐसे सम्मेलन बच्चों और अभिभावकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास