अखिलेश की राजनीति समाप्त, सपा समाप्तवादी पार्टी : नंदी
श्री नंदी बुधवार को एक कार्यक्रम मे शिरकत करने से पहले सर्किट हाउस मे मीडिया से रु-ब-रु हुए | उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर झूठा बताते हुए कहा कि अब उनकी राजनीति समाप्त हो चुकी है और सपा अब ‘समाप्तवादी पार्टी’ बनती जा रही है |
उन्होंने कहा कि सपा का वहाँ पर कोई प्रत्याशी ही मैदान मे नहीं है, तब एग्जिट पोल को झूठा बताने का मकसद क्या है | श्री नंदी ने उनके इस बयान उनकी हताश और बौखलाहट बताया | उन्होंने कहा कि श्री अखिलेश सदैव राजनीति की तुष्टीकरण और बोट बैंक की ही राजनीति किया है | उन्होंने आरोप लगाया कि वो जानबूझकर इस प्रकार के बयान से सनातन की भावनाओं को ठेस पहुँचाकर राजनीतिक लाभ लेना चाहते है |
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बिहार मे एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है| अखिलेश यादव इसी बौखलाहट मे एग्जिट पोल को गलत बोल रहे है | उन्होंने कहा कि देश कि जनता अब सपा का खेल समझ चुकी है और अब ऐसे नेताओं के बहकावे मे नहीं आएगी |
श्री नंदी दिल्ली लाल किला क्षेत्र मे कर विस्फोट को एक दुखद घटना बताया | उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व मे दोषियों को चुन चुन कर सबक सिखाया जाएगा कि उनकी सात पीढ़ियाँ याद रखेगी |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें