सरकार की नाकामी से हुआ दिल्ली धमाका: अखिलेश

बरेली, 13 नवंबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में हुए बम धमाके को सरकार की नाकामी बताया और कहा कि खुफिया तंत्र के पूरी तरह फेल होने से ऐसी घटना संभव हुई।

बिहार चुनाव पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री के रूप में देख रही है। अखिलेश यादव गुरुवार पूर्वाहन निजी कार्यक्रमों में भाग लेने बरेली आए थे। उन्होंने पत्रकारों से ही बातचीत में मौजूदा सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होने कहा “ भाजपा सरकार देश की अर्थव्यवस्था को चीन के हाथों सौंप चुकी है। सरकार स्वदेशी की बात करती है लेकिन पूरी इकोनॉमी चीन कब्जे में है। बाजारों में चीनी सामान हावी है।
अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा इशारों पर काम कर रहा है। रामपुर और कुंदरकी में हजारों लोगों को वोट डालने नहीं दिया गया। पुलिस ने लोगों को घरों से निकलने से रोका। हमने चुनाव आयोग से शिकायत की, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने अपील की कि एक भी वोट न छूटे, हर वोटर अपना नाम वोटर लिस्ट में सुनिश्चित करे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास