पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी राजकरन नय्यर ने किया ध्वजारोहण, पुलिस बल को गरिमा बनाए रखने का संकल्प दिलाया
गोरखपुर।पुलिस की मान-प्रतिष्ठा और गौरव के प्रतीक ‘पुलिस झंडा दिवस’ के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
एसएसपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा पुलिस ध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी कर्मियों को फ्लैग चिन्ह भी लगाकर कर्तव्यपरायणता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी , क्षेत्राधिकारी कैंट योगेन्द्र सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस कर्मियों ने कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा जनता की सुरक्षा के लिए समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें