सरदार पटेल भारत की अखंडता के प्रतीक: हर्षवर्धन बाजपेयी
श्री हर्षवर्धन बाजपेयी के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्म तिथि पर गुरुवार को भाजपा प्रयागराज द्वारा शहर उत्तरी विधानसभा में एक भारत आत्मनिर्भर भारत एकता पदयात्रा निकाली गई। लोगो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरदार पटेल वह व्यक्तित्व हैं जिन्होंने 561 रियासतों को जोड़कर आधुनिक भारत की एकता का मजबूत ढांचा खड़ा किया यह पदयात्रा उन्हें समर्पित है।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल आधुनिक भारत के शिल्पी हैं। उनकी दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण आज हम एक सशक्त और एकजुट राष्ट्र के रूप में खड़े हैं। शहर उत्तरी विधायक ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाते हुए देश निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि देश के प्रथम गृहमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोया पूरे देश में आयोजित यह पदयात्रा उस भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है
पदयात्रा लक्ष्मी टाॅकिज चौराहा कटरा से प्रारंभ होकर कर्नलगंज तिराहा , आनंद भवन , बालसन चौराहा , तिकोना पार्क , (तिरंगा पार्क) चौराहा, पानी की टंकी तिराहा , अल्लापुर होते हुए सरदार पटेल संस्थान अलोपीबाग में पदयात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए डीजे पर देशभक्ति धुन व गानों पर झूमते हुए लोगों ने वन्देमातरमए भारत माता की जयए सरदार पटेल अमर रहें के गगन भेदी नारे लगाए।
इस दौरान भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, विनोद प्रजापति , डॉ शैलेष पांडेय , राजू पाठक , विश्वास श्रीवास्तव, अरुण पटेल , पार्षद सोनिका अग्रवाल , आशीष द्विवेदी , विजय श्रीवास्तव, राम जी शुक्ला, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव , सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें