रवि रावत भक्तिमय परिवार टीम द्वारा श्री राम चरित मानस का भव्य आयोजन सम्पन्न
चिल्लूपार–बड़हलगंज क्षेत्र। नौहरतीहा ग्राम सभा में रोशन राय जी के आवास पर रवि रावत भक्तिमय परिवार टीम द्वारा श्री राम चरित मानस का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
भक्तिमय प्रस्तुति के दौरान नाल पर संजय कुमार जी, साथी गायक कलाकार आकाश शास्त्री जी, अविनाश त्रिपाठी जी, तथा बैंजो पर सुरेंद्र जी ने संगत कर वातावरण को पूर्णतया भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में लाल बाबू जी की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही, जिनके सहयोग से आयोजन और अधिक सफल एवं सुचारू रहा।
पूरे आयोजन के दौरान भक्ति की धारा निरंतर प्रवाहित होती रही और उपस्थित भक्तजन “जय श्री राम” के जयघोष से माहौल को गूँजायमान करते रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें