आंध्र प्रदेश में मंदिर हादसे पर योगी ने जताया शोक
लखनऊ, 1 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हृदयविदारक हादसे में कई लोगों की मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।योगी ने एक्स पर लिखा , “ श्रीकाकुलम, आंध्र प्रदेश स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई दुखद घटना में लोगों की असामयिक मृत्यु से अत्यंत व्यथित हूं। दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान वेंकटेश्वर से प्रार्थना करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूं। इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत दुखद होती हैं और पूरा देश इस पीड़ा में एक साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।”
मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, योगी आदित्यनाथ ने हादसे में उत्तर प्रदेश से किसी के प्रभावित होने की स्थिति में तत्काल राहत और सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें