प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पित है सरकार: योगी

लखनऊ, 3 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए एक-एक फरियादी की समस्याएं सुनीं और कहा कि पीड़ितों से फीडबैक भी अवश्य लिया जाए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी समस्या वास्तव में हल हुई है।

मुख्यमंत्री से इस दौरान करीब 60 से अधिक फरियादी मिले, जिन्होंने पुलिस, राजस्व, आर्थिक सहायता और पारिवारिक विवाद जैसे विभिन्न विषयों से जुड़ी अपनी शिकायतें रखीं। योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर नागरिक की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है। जनता की समस्याओं का समाधान ही सुशासन का मूल उद्देश्य है।
‘जनता दर्शन’ के दौरान कई शिकायतें पुलिस कार्रवाई से जुड़ी रहीं। कुछ पीड़ितों ने चोरी की घटनाओं के अनावरण के बावजूद बरामदगी न होने पर असंतोष व्यक्त किया। वहीं, कुछ ने जमीन कब्जे की शिकायत रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने और अवैध कब्जा हटवाने के सख्त निर्देश दिए।
कार्यक्रम में एक फरियादी ने इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा कि आप सिर्फ अस्पताल से एस्टिमेट बनवाकर भिजवाइए और मरीज का ध्यान रखिए, बाकी हम पर छोड़ दीजिए। धन के अभाव में किसी का इलाज रुकने नहीं दिया जाएगा। सरकार हर जरूरतमंद के साथ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास