प्रदेश सरकार जनकल्याण योजनाओं को धरातल पर उतार कर प्रदेश को चहुंमुखी विकास कर ऊंचाईयों पर पहुंचाने का कार्य कर रही है :जयवीर सिंह
पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री ने राष्ट्रीय रामायण मेला प्रांगण श्रृंगवेरपुर धाम में 4497 .79 लाख की लागत से गुरुवार को जनपद.प्रयागराज की 22 पर्यटन विकास परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।राष्ट्रीय रामायण मेला.2025 पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सिर्फ परियोजनाओं की घोषणा व उनका शिलान्यास ही नहीं होता, बल्कि उन परियोजनाओं के गुणवत्ता के मानकों का पालन करते हुए निर्धारित समय पर पूरा कर उनका लोकार्पण भी किया जाता है। दोनों नेताओं के मार्गदर्शन में करोड़ों रूपये से धार्मिक स्थलों का विकास कार्य कराया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश के पौराणिक महत्व वाले मंदिरों का जीर्णोद्धार कराकर उन्हें पर्यटन स्थलों के रूप में जोड़ने का कार्य कर रही है।
श्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रयागराज की पावन धरती पर इसी वर्ष महाकुम्भ मेले का भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजन सम्पन्न हुआ है, जिसमें देश दुनिया से 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने यहां पर आकर पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाकर अपने जीवन को कृतार्थ किया था। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर आने के लिए एक अनुकूल माहौल बना है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। अब प्रदेश में आने वाले किसी भी व्यक्ति के मन में डर का भाव नहीं होता है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में आज प्रदेश की पहचान "वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट" के रूप में स्थापित हुई है। उत्तर प्रदेश अब पूरी तरह से सुरक्षित व उत्तम प्रदेश बन चुका है। पहले प्रदेश की पहचान "वन डिस्ट्रिक वन माफिया" के रूप में होती थी ।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन को साकार करते हुए देश को 2047 तक विकसित भारत बनाना है। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। केन्द्र व प्रदेश सरकार के बेहतर समन्वय में उत्तर प्रदेश को एक बेहतर रोड़ कनेक्टीविटी मिली हैए जिसमें उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा हाईवे एवं एयरपोर्ट वाला राज्य बन गया है।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें